वैभव की दृष्टि से बड़े वे हैं, जिनके पास साधनों की प्रचुरता और बुद्धि कौशल की प्रखरता हैं। ऐसे लोग ऐश्वर्यवान कहलाते हैं और अपनी समर्थता के बदले सुख साधन एवं पद सम्मान पाते है।
वर्चस् की दृष्टि से महान् वे हैं, जिनके दृष्टिकोण एवं चरित्र क्रम का स्तर ऊँचा है। जो आदेश पर आस्था रखते हैं और उन्हें कठिन अवसरों पर भी अपनाये रहने वाले साहस का परिचय देते हैं। संकीर्ण स्वार्थपरता को ही भव बंधन कहते है जिसने इस निकृष्टता से मुँह मोड़ा और उदात्त अन्तःकरण की प्रेरणा से सत्प्रयोजन के लिए कदम बढ़ाया, उसे ही जीवनमुक्त कहते हैं मुक्ति को परम पुरुषार्थ माना गया है और उसका श्रेयाधिकारी उसे पाया गया है जो बड़प्पन से नहीं महानता से प्यार करता है।
वैभव से दूसरे चमत्कृत हो सकते हैं, शरीर की सुविधा हो सकती है। किन्तु जहाँ तक आत्म संतोष लोक सम्मान एवं देवी अनुग्रह जैसी विभूतियों का सम्बन्ध हैं वे वैभववानों को नहीं, महामानवों को ही उपलब्ध होती हैं।
दूरदर्शी वे हैं जो क्षुद्रता से ऊँचे उठकर महानता का वरण करते हैं। वैभव नश्वर और अस्थिर ही नहीं मादक भी है। उसमें उन्माद उत्पन्न करने का दुर्गुण है। ऐसे कम ही हैं, जो वैभव को पचाने और उसका सदुपयोग करने में समर्थ होते है। अधिकतर तो उसका दुरुपयोग ही होता है इसके विपरीत महानता की विभूतियाँ ऐसी हैं जो व्यक्ति की गरिमा बढ़ाती हैं। गरिमा ही वह विभूति है जिसके आधार पर जन सहयोग बरसता और उच्च स्तरीय सफलताओं का अवसर मिलता है।
अदूरदर्शिता वैभव के लिए मचलती है और उसके लिए क्षुद्रता की रीति-नीति का अनुसरण करती है। दूरदर्शिता हर कसौटी पर वर्चस् की गरिमा को परखती और उसी का वरण करती है। महामानव वर्चस के लिए महत्ता के लिए, प्रयत्न करते हैं। फलतः दुहरे नफे में रहते है। महानता जहाँ रहती है वहाँ सम्पदा का भी अभाव नहीं रहने पाता।
✍️ परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
📖 अखण्ड ज्योति दिसम्बर 1979
शांतिकुंज हरिद्वार के आधिकारिक डिजिटल परिवार से जुड़े रहें।
आध्यात्मिक चिंतन, प्रेरणादायी संदेश, आधिकारिक सूचनाएँ एवं नवीनतम अपडेट प्राप्त करने हेतु नीचे दिए गए आधिकारिक माध्यमों से जुड़ें।
Shantikunj Haridwar के आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म (Official Platforms):
👇👇👇👇
▶️ Official YouTube Channel
Shantikunj Rishi Chintan – AWGP
📢 Official WhatsApp Channel
📱 Official WhatsApp Number
8439014110
📸 Official Instagram
𝕏 Official X (Twitter)
✈️ Official Telegram
Shivir Permission:
Online Donation Link:
धन्यवाद 🙏
आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो।
Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Subscribe