शनिवार, 6 जून 2026

‼️ सेवा और प्रार्थना ‼️

तुम मुझे प्रभु कहते हो, गुरु कहते हो, उत्तम कहते हो, मेरी सेवा करना चाहते हो और मेरे लिए सब कुछ बलिदान कर देने को तैयार रहते हो। किन्तु मैं तुम से फिर कहता हूँ, तुम मेरे लिये न तो कुछ करते हो और न करना चाहते हो।

तुम जो कुछ करना चाहते हो मेरे लिये करना चाहते हो जबकि मैं चाहता हूँ तुम औरों के लिये ही सब कुछ करो। औरों के लिये कुछ न करने पर तुम मेरे लिये कुछ न कर सकोगे। मैं तुमसे सच कहता हूँ कि यदि तुमने इन छोटों के लिये कुछ न किया तो मेरे लिये भी कुछ न किया।

मैं फिर कहता हूँ कि मुझे प्रसन्न करने का प्रयत्न मत करो, मेरी प्रसन्नता तो इन छोटे और गरीब आदमियों की प्रसन्नता है। मुझे प्रसन्न करने के स्थान पर इनको प्रसन्न करो, मेरी सेवा की जगह इनकी सेवा और सहायता करो।

अमृतवाणी:- समाज निर्माण से पहले व्यक्ति निर्माण | Pt Shriram Sharma Acharya, 

तुम सब प्रार्थना करते हो। लेकिन मैं सच कहता हूँ, तुम प्रार्थना नहीं करते। अगर तुम प्रार्थना करते हो तो मुझे ठीक-ठीक बतलाओ, क्या तुम लोग प्रार्थना में खड़े हुए संसार को भूल जाते हो। तुम्हारे मन को सारा द्वन्द्व नष्ट हो जाता है और तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम्हारा कोई शत्रु नहीं है और न तुम ही किसी के शत्रु हो।

यदि ऐसा नहीं होता तो तुम प्रार्थना नहीं करते। तुम्हारी प्रार्थना में खड़ा होना ठीक वैसा ही है जैसे ग्वाले के डंडे से घिरी हुई भेड़े बाड़े में खड़ी हो जाती हैं।

मैं तुमसे सच कहता हूँ यदि पिता में विश्वास रखकर प्रार्थना की जाये तो मनुष्य को संसार की बुराइयों का स्मरण ही न आवे। यदि तुझमें राई के दाने भर भी सच्चा विश्वास हो तो तुम इस पहाड़ से अधिकारपूर्वक एक स्थान से दूसरे स्थान पर सरक जाने के लिये कह सकते हो और वह सरक कर चला भी जाये।

✍️ रामकृष्ण परमहंस
📖 अखण्ड ज्योति फरवरी 1969

Shantikunj Haridwar के Official YouTube Channel को Subscribe करके Bell 🔔 बटन को जरूर दबाएं और अपडेट रहें।

👉 Official WhatsApp चैनल  awgpofficial Channel को फॉलो जरूर करें।

Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Subscribe

👉 हम सब परस्पर एकता के सूत्र में जुड़े हैं

समुद्र में असंख्यों लहरें उठती हैं—उनका अस्तित्व अलग-अलग होता है। हर लहर पर एक स्वतन्त्र सूरज चमकता दिखाई देता है, इतने पर भी यदि तात्विक दृष्टि से देखा जाय तो प्रतीत होगा कि इस भिन्नता के भीतर एक अविछिन्न एकता की सत्ता विद्यमान है। सारा समुद्र एक ही है। एक ही सूर्य असंख्यों लहरों पर चमकता है। इन प्रतिबिंबों की अनेकता के कारण कितने ही सूर्यो की सत्ताएँ सिद्ध नहीं होती। हवा और जल के संयोग से उत्पन्न होते रहने वाले बबूले एक-दूसरे से अलग दिखाई भले ही दें वे सुविस्तृत जलाशय से पृथक नहीं माने जा सकते।

मनुष्य की संख्या करोड़ों में है। उनकी देह तथा आकृति-प्रकृति में भी अन्तर है। इतने पर भी वे सभी एक ही अनन्त विश्वात्मा के अविछिन्न अंग अवयव हैं। माला के मध्य पिरोये हुए सूत्र की तरह एक ही आत्मा सबको एकता के बन्धनों में बाँधे हुए है। देखने में हम एक दूसरे से पृथक लग सकते हैं,पर हमारा अस्तित्व पूर्ण तथा एक दूसरे पर निर्भर है। एकाकी जीवन एक क्षण के लिए भी सम्भव नहीं। सकते। दूसरे का सहयोग पाये बिना अपना निर्वाह किसी भी प्रकार नहीं हो सकता।

प्राणिमात्र के भीतर काम करने वाली इस एकात्म चेतना की अनुभूति ही अध्यात्म दर्शन का मूलभूत उद्देश्य है। समष्टि की इकाई ही व्यष्टि हे। समाज का एक पुर्जा ही मनुष्य है। इस मान्यता को अपनाकर आत्मोपभ्येन सर्वत्र की दृष्टि हम विकसित करें और आत्मा को विश्वात्मा का घटक मात्र माने तो वह जीवन लक्ष्य प्राप्त हो सकता है, जिसे ईश्वर की उपलब्धि कहते हैं।

Shantikunj Haridwar के Official YouTube Channel को Subscribe करके Bell 🔔 बटन को जरूर दबाएं और अपडेट रहें।

👉 Official WhatsApp चैनल  awgpofficial Channel को फॉलो जरूर करें।

Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Subscribe

👉 कुकर्मों की सर्वनाशी विभीषिका (भाग 2)

प्रकृति का सारा कार्य व्यवस्थाओं और मर्यादाओं के आधार पर चल रहा है। इनका व्यतिक्रम सृष्टिकर्ता को सहन नहीं। उद्दण्ड उच्छृंखल को पनपने का अवसर मिले तो संसार की सारी व्यवस्था लड़खड़ा जायगी और अनैतिकता की अराजकता से वे समस्त आधार नष्ट हो जायेंगे जिनके सहारे मनुष्य जाति ने प्रगति की इतनी लम्बी मंजिल पार की है। सृजेता उन्हीं उद्दण्ड तत्वों को निर्दयता पूर्वक उखाड़ फेंकता है जो सृष्टि के सरल स्वाभाविक क्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का दुस्साहस करने पर अड़े हुए हैं।

राजदण्ड, सामाजिक असहयोग और तिरस्कार के अतिरिक्त आत्मदण्ड भी कम भयंकर नहीं हैं। इन तीन को करारी चोटें कुकर्मी पर ऐसी आघात करती हैं जिन्हें तिलमिलाने वाली पीड़ा के बिना सहन नहीं किया जा सकता। आत्म-प्रताड़ना के विक्षोभ तरह-तरह के शारीरिक और मानसिक रोगों के रूप में सामने आते हैं। गुण, कर्म, स्वभाव में निकृष्टताएं भर जाने से व्यक्ति प्रेत−पिशाचों की जैसी उद्विग्नता की आग में निरन्तर जलता, झुलसता रहता। वह शान्ति प्रफुल्लता उसे क्षण भर के लिए भी नहीं मलती जिसे मनुष्य जीवन की महानतम उपलब्धि माना जाता है।

मक्खी शीरे की गन्ध, रूप और स्वाद की कल्पना में इतनी विभोर हो जाती है कि उसे धैर्य और क्रम का ध्यान नहीं रहता। बेतहाशा टूट कर गिरती है और सोचती है कि जितना अधिक शीरा—जितनी अधिक मात्रा में खाया जा सके उसे उतना खा लेने का अवसर न चूका जाय। इस उतावली भरी मूर्खता में वह शीरे के भीतर धँस जाती है उसके पंख और पैर चिपक जाते हैं। जिस लिप्सा ने उसे अधीर बनाया वही उसके लिए प्राणघातक संकट भी प्रस्तुत खड़ा करती है। मूर्ख मक्खी को इतना बोध रहा होता कि सस्ते सुखोपभोग की आतुरता अन्ततः प्राणों को संकट में डालने वाली विपत्ति उत्पन्न कर सकती है तो शायद वह सोच−समझकर ही कदम बढ़ाती।

पाप कर्मों में अधिक जल्दी—अधिक मात्रा में सरलता पूर्वक सुखोपभोग के साधन प्राप्त करने का आतुर आकर्षण ही प्रधान रहता है। यही प्रलोभन मनुष्य को नीति विरुद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। जन−साधारण का हृदय जीवन के लिए श्रेष्ठ सम्मानास्पद कार्य करने की और उत्कृष्ट जीवनयापन की आवश्यकता पड़ती है इसके लिए अपने को ढालना और सुधारना पड़ता है तब कहीं यह सम्भव होता है कि दूसरों का श्रद्धा सिक्त सम्मान प्राप्त करके अपने अन्तःकरण का भूख बुझाई जाय। आतुर व्यक्ति इस सरल मार्ग को छोड़कर आतंकवादी रीति−नीति अपनाते हैं और दूसरों को अपनी विघातक उद्दण्डता से भयभीत करके उन पर छा जाना चाहते हैं। इस तरह उन्हें बड़प्पन की एक उथली सी झलक मिलती तो है पर उससे चिरस्थायी प्रयोजन तनिक भी पूरा नहीं होता।

✍️ परम पूज्य गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य
📖 अखण्ड ज्योति मई 1974 

Shantikunj Haridwar के Official YouTube Channel को Subscribe करके Bell 🔔 बटन को जरूर दबाएं और अपडेट रहें।

👉 Official WhatsApp चैनल  awgpofficial Channel को फॉलो जरूर करें।

Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Subscribe

👉 आज का सद्चिंतन Aaj Ka Sadchintan 06 June 2026


Shantikunj Haridwar के Official YouTube Channel को Subscribe करके Bell 🔔 बटन को जरूर दबाएं और अपडेट रहें।

👉 Official WhatsApp चैनल  awgpofficial Channel को फॉलो जरूर करें।

Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Subscribe



👉 प्रेरणादायक प्रसंग 6 June 2026


Shantikunj Haridwar के Official YouTube Channel को Subscribe करके Bell 🔔 बटन को जरूर दबाएं और अपडेट रहें।

👉 Official WhatsApp चैनल  awgpofficial Channel को फॉलो जरूर करें।

Please 👍 Like | 🔄 Share | 🔔 Subscribe

👉 आध्यात्मिक जीवन इस तरह जिये (भाग 3)

पारलौकिक जीवन की तैयारी में निर्मोह, निर्लिप्तता अथवा अनासक्ति की साधना भी परमावश्यक है। इस असार संसार के माया मोह लेकर जाने वाले उस पार के ...